UP TET Syllabus In Hindi 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की जानकारी होना बेहद जरूरी है।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा आयोजित इस परीक्षा के माध्यम से कक्षा 1 से 5 और कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक बनने के लिए पात्रता निर्धारित की जाती है।
UPTET परीक्षा में दो पेपर होते हैं। पेपर 1 प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) तथा पेपर 2 उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) के लिए आयोजित किया जाता है।
इस लेख में आपको UP TET Syllabus In Hindi, विषयवार टॉपिक, परीक्षा पैटर्न और सिलेबस PDF डाउनलोड करने की जानकारी विस्तार से मिलेगी।
UP TET Exam Pattern In Hindi 2026
यूपी टीईटी परीक्षा में कुल मिलाकर 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंग प्रत्येक प्रश्न एक नंबर का होगा परीक्षा पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा
UP TET Paper 1 Exam Pattern (कक्षा 1 से 5)
| विषय का नाम | प्रश्नों की संख्या |
| बाल विकास एवं शिक्षण विधि | 30 |
| भाषा प्रथम (हिंदी) | 30 |
| भाषा द्वितीय (अंग्रेजी/उर्दू/संस्कृत | 30 |
| गणित | 30 |
| पर्यावरणीय अध्ययन | 30 |
| कुल | 150 |
UP TET Paper 2 Exam Pattern (कक्षा 6 से 8)
| विषय का नाम | प्रश्नों की संख्या |
| बाल विकास एवं शिक्षण विधि | 30 |
| भाषा प्रथम (हिंदी | 30 |
| भाषा द्वितीय (अंग्रेजी/उर्दू/संस्कृत) | 30 |
| गणित एवं विज्ञान या सामाजिक अध्ययन | 60 |
| कुल | 150 |
UP TET Exam Pattern की महत्वपूर्ण बातें
- परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे
- प्रत्येक प्रश्न में चार विकल्प दिए जाएंगे
- सही उत्तर के लिए एक अंक दिए जाएंगे
- परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
- परीक्षा की कुल अवधि 150 मिनट होगी।
- पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में 150-150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- पेपर का माध्यम हिंदी और अंग्रेजी होगा
- उम्मीदवार अपनी पात्रता के अनुसार दोनों पेपर में शामिल हो सकते हैं।
UP TET Syllabus In Hindi 2026 (यूपी टीईटी सिलेबस)
UP TET Syllabus 2026 को दो भागों में विभाजित किया गया है पहला पेपर प्राथमिक शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए जबकि दूसरा पेपर उच्च प्राथमिक शिक्षा बनने के उम्मीदवारों के लिए है।
दोनों पेपर में बाल विकास एवं शिक्षण विधि और भाषा से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। हालांकि, गणित, पर्यावरण अध्ययन, विज्ञान और सामाजिक अध्ययन का सिलेबस अलग-अलग होता है।
1. UP TET Paper 1 Syllabus (कक्षा 1 से 5)
UPTET Paper 1 उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाता है जो कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षक पात्रता प्राप्त करना चाहते हैं। इस पेपर में कुल पांच विषयों से 150 प्रश्न पूछे जाते हैं।
(A) बाल विकास एवं शिक्षण विधि (Child Development and Pedagogy)
इस विषय से कुल 30 प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें बच्चों के विकास, सीखने की प्रक्रिया और शिक्षण विधियों से संबंधित टॉपिक शामिल हैं।
बाल विकास (Child Development)
- बाल विकास का अर्थ, आवश्यकता एवं क्षेत्र।
- बाल विकास की विभिन्न अवस्थाएं।
- शारीरिक एवं मानसिक विकास।
- संवेगात्मक विकास।
- भाषा विकास एवं अभिव्यक्ति क्षमता।
- सृजनात्मकता एवं रचनात्मक क्षमता का विकास।
- बाल विकास को प्रभावित करने वाले कारक।
- वंशानुक्रम एवं वातावरण का प्रभाव।
- पारिवारिक, सामाजिक एवं विद्यालयी वातावरण।
अधिगम एवं सीखने के सिद्धांत (Learning Theories)
- अधिगम का अर्थ एवं प्रकृति।
- सीखने को प्रभावित करने वाले कारक।
- थार्नडाइक का प्रयास एवं त्रुटि सिद्धांत।
- पावलव का अनुबंधन सिद्धांत।
- स्किनर का क्रिया प्रसूत अधिगम सिद्धांत।
- कोहलर का अंतर्दृष्टि सिद्धांत।
- पियाजे का संज्ञानात्मक विकास सिद्धांत।
- वाइगोत्स्की का सामाजिक विकास सिद्धांत।
- सीखने के नियम एवं अधिगम की प्रभावशाली विधियां।
- सीखने का वक्र एवं पठार।
शिक्षण विधियां एवं समावेशी शिक्षा
- शिक्षण का अर्थ एवं उद्देश्य।
- शिक्षण के सिद्धांत एवं सूत्र।
- शिक्षण की नवीन विधियां।
- सूक्ष्म शिक्षण एवं शिक्षण कौशल।
- समावेशी शिक्षा का अर्थ एवं महत्व।
- दिव्यांग बच्चों की शिक्षा।
- दृष्टिबाधित एवं श्रवणबाधित बच्चों की शिक्षा।
- विशेष शिक्षण विधियां।
- निर्देशन एवं परामर्श।
- बालकों की अधिगम संबंधी समस्याएं।
(B) हिंदी भाषा (Language 1)
हिंदी भाषा से कुल 30 प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें हिंदी व्याकरण, भाषा ज्ञान और भाषा शिक्षण से संबंधित प्रश्न शामिल होते हैं।
हिंदी विषय वस्तु
- अपठित गद्यांश।
- हिंदी वर्णमाला (स्वर एवं व्यंजन)।
- मात्राएं एवं शब्द निर्माण।
- वाक्य रचना।
- संज्ञा एवं उसके भेद।
- सर्वनाम एवं उसके भेद।
- क्रिया एवं विशेषण।
- वचन, लिंग एवं काल।
- पर्यायवाची एवं विलोम शब्द।
- तत्सम एवं तद्भव शब्द।
- देशज शब्द।
- उपसर्ग एवं प्रत्यय।
- मुहावरे एवं लोकोक्तियां।
- संधि एवं संधि के भेद।
- समास एवं उसके भेद।
- वाच्य एवं अलंकार।
- विराम चिह्न।
- कवियों एवं लेखकों की रचनाएं।
हिंदी भाषा शिक्षण
- भाषा अधिगम एवं भाषा अर्जन।
- भाषा शिक्षण के सिद्धांत।
- सुनने एवं बोलने का महत्व।
- पढ़ने एवं लिखने के कौशल।
- भाषा शिक्षण की चुनौतियां।
- भाषा संबंधी त्रुटियां एवं उनका समाधान।
- भाषा शिक्षण सामग्री।
- बहुभाषी कक्षा में शिक्षण।
- उपचारात्मक शिक्षण।
(C) भाषा द्वितीय (Language 2)
भाषा द्वितीय के अंतर्गत उम्मीदवार अंग्रेजी, उर्दू या संस्कृत में से निर्धारित विकल्प के अनुसार भाषा का चयन करते हैं। इस विषय से कुल 30 प्रश्न पूछे जाते हैं।
अंग्रेजी (English)
- Unseen Passage
- Sentence and Sentence Structure
- Subject and Predicate
- Parts of Speech
- Noun, Pronoun and Verb
- Adjective and Adverb
- Preposition and Conjunction
- Present, Past and Future Tense
- Articles
- Punctuation
- Word Formation
- Active and Passive Voice
- Singular and Plural
- Gender
उर्दू (Urdu)
- अपठित गद्यांश।
- उर्दू भाषा का ज्ञान।
- प्रसिद्ध साहित्यकार एवं शायर।
- उर्दू साहित्य की प्रमुख विधाएं।
- सही इमला एवं उच्चारण।
- इस्म, जमीर एवं सिफत।
- एकवचन एवं बहुवचन।
- मुहावरे एवं कहावतें।
- तशबीह एवं इस्तिआरा।
- सामाजिक एवं नैतिक विषय।
संस्कृत (Sanskrit)
- अपठित गद्यांश।
- संज्ञा एवं उसके भेद।
- सर्वनाम एवं क्रिया।
- लिंग एवं वचन।
- अव्यय शब्द।
- संधि एवं समास।
- उपसर्ग एवं प्रत्यय।
- पर्यायवाची एवं विलोम शब्द।
- कारक एवं वाच्य।
- संस्कृत में संख्याएं।
- स्वर एवं व्यंजन।
- संस्कृत कवियों एवं लेखकों की रचनाएं।
- भाषा अधिगम एवं शिक्षण विधियां।
(D) गणित (Mathematics)
गणित विषय से कुल 30 प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें गणितीय गणना, संख्याओं और ज्यामिति से संबंधित प्रश्न शामिल होते हैं।
गणित विषय वस्तु
- संख्याएं एवं संख्या पद्धति।
- जोड़, घटाव, गुणा एवं भाग।
- लघुत्तम समापवर्त्य (LCM)।
- महत्तम समापवर्तक (HCF)।
- भिन्न एवं दशमलव।
- ऐकिक नियम।
- प्रतिशत।
- लाभ एवं हानि।
- साधारण ब्याज।
- ज्यामितीय आकृतियां।
- कोण एवं त्रिभुज।
- वृत्त एवं चतुर्भुज।
- रुपये एवं पैसे।
- समय, लंबाई एवं वजन।
- धारिता एवं तापमान।
- परिमाप एवं क्षेत्रफल।
- घन एवं घनाभ का आयतन।
- कैलेंडर एवं समय सारणी।
- आंकड़ों का प्रस्तुतीकरण।
गणित शिक्षण संबंधी मुद्दे
- गणितीय एवं तार्किक चिंतन।
- गणित का पाठ्यक्रम में स्थान।
- गणित की भाषा।
- गणित शिक्षण की समस्याएं।
- मूल्यांकन की विधियां।
- त्रुटि विश्लेषण।
- नैदानिक एवं उपचारात्मक शिक्षण।
(E) पर्यावरणीय अध्ययन (Environmental Studies)
पर्यावरणीय अध्ययन से कुल 30 प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें विज्ञान, इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र एवं पर्यावरण से संबंधित विषय शामिल हैं।
पर्यावरणीय अध्ययन विषय वस्तु
- परिवार एवं परिवार का महत्व।
- भोजन, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता।
- आवास एवं हमारा परिवेश।
- पेड़-पौधे एवं जीव-जंतु।
- जल एवं जल संरक्षण।
- स्थानीय व्यवसाय एवं पेशे।
- यातायात एवं संचार।
- खेल एवं खेल भावना।
- भारत की नदियां एवं पर्वत।
- पठार एवं वन।
- महाद्वीप एवं महासागर।
- उत्तर प्रदेश का भूगोल।
- भारतीय संविधान।
- ग्राम पंचायत एवं नगर पंचायत।
- जिला प्रशासन एवं शासन व्यवस्था।
- राष्ट्रीय पर्व एवं राष्ट्रीय प्रतीक।
- पर्यावरण संरक्षण।
- पर्यावरण के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी।
पर्यावरण शिक्षण संबंधी मुद्दे
- पर्यावरण अध्ययन की अवधारणा एवं महत्व।
- पर्यावरणीय शिक्षा।
- विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान का संबंध।
- अधिगम सिद्धांत।
- गतिविधि आधारित शिक्षण।
- प्रयोग एवं व्यावहारिक कार्य।
- चर्चा एवं समूह कार्य।
- सतत एवं व्यापक मूल्यांकन।
- शिक्षण सामग्री एवं उपकरण।
- पर्यावरण शिक्षण की समस्याएं।
2. UP TET Paper 2 Syllabus (कक्षा 6 से 8)
UPTET Paper 2 उन उम्मीदवारों के लिए होता है जो कक्षा 6 से 8 तक शिक्षक बनना चाहते हैं। इस पेपर में कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें बाल विकास, हिंदी, भाषा द्वितीय और विषय विशेषज्ञता से संबंधित प्रश्न शामिल होते हैं।
(A) बाल विकास एवं शिक्षण विधि
इस विषय से 30 प्रश्न पूछे जाते हैं। पेपर 2 में बाल विकास एवं शिक्षण विधि के अंतर्गत निम्नलिखित टॉपिक शामिल हैं।
- बाल विकास का अर्थ एवं आवश्यकता।
- बाल विकास की अवस्थाएं।
- शारीरिक एवं मानसिक विकास।
- संवेगात्मक एवं भाषा विकास।
- सृजनात्मकता का विकास।
- वंशानुक्रम एवं वातावरण।
- अधिगम का अर्थ एवं सिद्धांत।
- थार्नडाइक का अधिगम सिद्धांत।
- पावलव का अनुबंधन सिद्धांत।
- स्किनर का अधिगम सिद्धांत।
- कोहलर का अंतर्दृष्टि सिद्धांत।
- पियाजे का संज्ञानात्मक विकास सिद्धांत।
- वाइगोत्स्की का सामाजिक विकास सिद्धांत।
- शिक्षण के उद्देश्य एवं विधियां।
- समावेशी शिक्षा।
- दिव्यांग बच्चों की शिक्षा।
- निर्देशन एवं परामर्श।
- शिक्षण एवं अधिगम की प्रक्रिया।
- प्रेरणा एवं अधिगम।
- बालकों की अधिगम संबंधी समस्याएं।
(B) हिंदी भाषा (Language 1)
हिंदी भाषा से कुल 30 प्रश्न पूछे जाते हैं। इसके अंतर्गत निम्नलिखित टॉपिक की तैयारी करनी चाहिए।
- अपठित गद्यांश।
- संज्ञा एवं संज्ञा के भेद।
- सर्वनाम एवं उसके भेद।
- विशेषण एवं उसके भेद।
- क्रिया एवं उसके भेद।
- कर्तृवाच्य, कर्मवाच्य एवं भाववाच्य।
- हिंदी की सभी ध्वनियां।
- संयुक्ताक्षर एवं संयुक्त व्यंजन।
- अनुस्वार एवं चंद्रबिंदु।
- पर्यायवाची एवं विलोम शब्द।
- अनेकार्थक शब्द।
- अव्यय के भेद।
- वाक्य निर्माण।
- सरल, संयुक्त एवं मिश्रित वाक्य।
- विराम चिह्न।
- वचन, लिंग एवं काल।
- तत्सम, तद्भव, देशज एवं विदेशी शब्द।
- उपसर्ग एवं प्रत्यय।
- समास एवं संधि।
- मुहावरे एवं लोकोक्तियां।
- भाषा शिक्षण के सिद्धांत।
- भाषा कौशल एवं मूल्यांकन।
- उपचारात्मक शिक्षण।
(C) भाषा द्वितीय (Language 2)
भाषा द्वितीय के लिए अंग्रेजी, उर्दू या संस्कृत में से निर्धारित विकल्प के अनुसार तैयारी करनी होती है।
अंग्रेजी (English)
- Unseen Passage
- Grammar and Sentence Structure
- Parts of Speech
- Noun, Pronoun and Verb
- Adjective and Adverb
- Preposition and Conjunction
- Tenses
- Articles
- Punctuation
- Word Formation
- Active and Passive Voice
- Singular and Plural
- Gender
- Language Teaching Methods
उर्दू (Urdu)
- अपठित गद्यांश।
- उर्दू व्याकरण।
- प्रसिद्ध शायर एवं साहित्यकार।
- उर्दू साहित्य की विधाएं।
- इमला एवं तलफ्फुज।
- इस्म, जमीर एवं सिफत।
- वाहिद एवं जमा।
- मुहावरे एवं कहावतें।
- उर्दू भाषा शिक्षण।
संस्कृत (Sanskrit)
- अपठित गद्यांश।
- संज्ञा एवं सर्वनाम।
- क्रिया एवं अव्यय।
- लिंग एवं वचन।
- संधि एवं समास।
- उपसर्ग एवं प्रत्यय।
- पर्यायवाची एवं विलोम।
- कारक एवं वाच्य।
- संस्कृत साहित्य।
- भाषा शिक्षण एवं अधिगम।
(D) गणित एवं विज्ञान (Mathematics and Science)
गणित एवं विज्ञान विषय का चयन करने वाले उम्मीदवारों से कुल 60 प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें गणित और विज्ञान दोनों विषयों से संबंधित प्रश्न शामिल होते हैं।
गणित (Mathematics)
- संख्या पद्धति।
- प्राकृतिक एवं पूर्ण संख्याएं।
- पूर्णांक एवं परिमेय संख्याएं।
- LCM एवं HCF।
- वर्गमूल एवं घनमूल।
- बीजगणित एवं बीजीय व्यंजक।
- चर एवं अचर।
- रैखिक समीकरण।
- द्विघात समीकरण।
- त्रिभुज एवं चतुर्भुज।
- समानांतर रेखाएं।
- वृत्त एवं स्पर्श रेखाएं।
- अनुपात एवं समानुपात।
- प्रतिशत।
- लाभ एवं हानि।
- साधारण एवं चक्रवृद्धि ब्याज।
- कर एवं बैंकिंग।
- सांख्यिकी एवं आंकड़ों का वर्गीकरण।
- माध्य, माध्यिका एवं बहुलक।
- पाई चार्ट एवं बार ग्राफ।
- निर्देशांक ज्यामिति।
- क्षेत्रमिति एवं घातांक।
गणित शिक्षण संबंधी मुद्दे
- गणितीय चिंतन एवं तार्किक क्षमता।
- पाठ्यक्रम में गणित का महत्व।
- गणित की भाषा।
- सामुदायिक गणित।
- गणित शिक्षण की समस्याएं।
- मूल्यांकन एवं उपचारात्मक शिक्षण।
विज्ञान (Science)
- दैनिक जीवन में विज्ञान का महत्व।
- सजीव एवं निर्जीव वस्तुएं।
- पौधों एवं जीव-जंतुओं का वर्गीकरण।
- पौधों एवं जानवरों की संरचना।
- कोशिका एवं अंग तंत्र।
- सूक्ष्मजीव।
- भोजन एवं पोषण।
- स्वास्थ्य एवं स्वच्छता।
- रोग एवं उनके कारण।
- फसल उत्पादन।
- किशोरावस्था एवं विकास।
- श्वसन एवं उत्सर्जन।
- प्रजनन।
- विद्युत धारा एवं चुंबकत्व।
- गति एवं बल।
- मशीन एवं ऊर्जा।
- ध्वनि एवं प्रकाश।
- वायु एवं जल।
- ओजोन परत एवं ग्रीनहाउस प्रभाव।
- पदार्थ एवं उसके गुण।
- भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन।
- अम्ल, क्षार एवं लवण।
- ऊष्मा एवं तापमान।
- धातु एवं अधातु।
- प्लास्टिक, कांच एवं खनिज।
- कार्बन एवं उसके यौगिक।
(E) सामाजिक अध्ययन (Social Studies)
सामाजिक अध्ययन या सामाजिक विज्ञान विषय का चयन करने वाले उम्मीदवारों से कुल 60 प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र एवं अर्थशास्त्र से संबंधित प्रश्न शामिल होते हैं।
इतिहास (History)
- प्राचीन भारतीय इतिहास।
- सिंधु घाटी सभ्यता।
- वैदिक सभ्यता।
- मौर्य एवं गुप्त साम्राज्य।
- मध्यकालीन भारत।
- मुगल साम्राज्य।
- आधुनिक भारतीय इतिहास।
- ब्रिटिश शासन।
- 1857 की क्रांति।
- भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन।
- स्वतंत्रता संग्राम।
- स्वतंत्रता प्राप्ति।
भूगोल (Geography)
- भूगोल का अर्थ एवं महत्व।
- पृथ्वी एवं सौरमंडल।
- अक्षांश एवं देशांतर।
- भारत की भौगोलिक स्थिति।
- भारत की नदियां एवं पर्वत।
- जलवायु एवं मौसम।
- प्राकृतिक संसाधन।
- कृषि एवं उद्योग।
- वन एवं वन्यजीव।
- जनसंख्या एवं मानव भूगोल।
- पर्यावरण एवं संरक्षण।
नागरिक शास्त्र (Civics)
- भारतीय संविधान।
- संविधान की प्रस्तावना।
- मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य।
- लोकतंत्र एवं शासन व्यवस्था।
- संसद एवं विधानमंडल।
- राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री।
- राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री।
- न्यायपालिका।
- पंचायत राज व्यवस्था।
- स्थानीय स्वशासन।
- चुनाव एवं मतदान प्रक्रिया।
- नागरिकों के अधिकार एवं जिम्मेदारियां।
अर्थशास्त्र (Economics)
- अर्थशास्त्र का परिचय।
- भारतीय अर्थव्यवस्था।
- कृषि एवं उद्योग।
- रोजगार एवं बेरोजगारी।
- गरीबी एवं विकास।
- बैंकिंग एवं मुद्रा।
- बाजार एवं व्यापार।
- आर्थिक संसाधन।
- सार्वजनिक वितरण प्रणाली।
- आर्थिक विकास की अवधारणा।
सामाजिक अध्ययन शिक्षण संबंधी मुद्दे
- सामाजिक विज्ञान शिक्षण का महत्व।
- परियोजना आधारित शिक्षण।
- गतिविधि आधारित शिक्षण।
- मानचित्र एवं चार्ट का उपयोग।
- शिक्षण सामग्री एवं संसाधन।
- सामाजिक विज्ञान का मूल्यांकन।
- कक्षा शिक्षण की समस्याएं।
गृह विज्ञान
- स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, खाद्य संरक्षण और घरेलू प्रबंधन
शारीरिक शिक्षा और खेल
- शारीरिक शिक्षा, योग, खेलकूद, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल और प्राथमिक चिकित्सा
संगीत
- स्वर ज्ञान, राग, लय, देशभक्ति और भक्ति गीत
कृषि और बागवानी
- मिट्टी, सिंचाई, फसलें, फल, सब्जियां, संरक्षण और जलवायु विज्ञान
UP TET Syllabus PDF Download 2026
जो उम्मीदवार यूपी टीईटी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे आधिकारिक नोटिफिकेशन और उसमें दिए गए सिलेबस को PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। PDF की मदद से उम्मीदवार पेपर 1 और पेपर 2 के सभी विषयों एवं टॉपिक की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं-
| UP TET Paper 1 Syllabus 2026 | Download Syllabus PDF |
| UP TET Paper 2 Syllabus 2026 | Download Syllabus PDF |
यह भी पढ़े :-
UP TET की तैयारी कैसे करें? (UP TET Preparation Tips in Hindi)
UPTET परीक्षा में अच्छे नंबर लाने के लिए उम्मीदवारों को सही रणनीति के साथ पढ़ाई करनी चाहिए केवल किताबें पढ़ना प्राप्त नहीं है बल्कि सिलेबस के अनुसार नियमित अभ्यास और मार्क्स टेस्ट भी देना आवश्यक होगा तभी जाकर वह इस एग्जाम को पास कर पाएंगे
1. सबसे पहले पूरा सिलेबस समझें -परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले सर्वप्रथम आपको UP TET Syllabus in Hindi को अच्छी तरह पढ़ें। सभी विषय के महत्वपूर्ण टॉपिक की सूची बनाएं इसके बाद उसी के अनुसार आपको पढ़ाई की रूटीन तैयार करनी चाहिए।
2. बाल विकास एवं शिक्षण विधि पर ध्यान दें – बाल विकास और शिक्षण विधि दोनों पेपर में शामिल होता है। इसलिए पियाजे, वाइगोत्स्की, थार्नडाइक, पावलव और स्किनर के सिद्धांतों को अच्छी तरह समझें।
3. NCERT की किताबों से पढ़ाई करें – कक्षा 1 से 8 तक की NCERT पुस्तकों का अध्ययन करें। जिसमें गणित, विज्ञान, पर्यावरण अध्ययन और सामाजिक विज्ञान के बेसिक कॉन्सेप्ट के सवाल सम्मिलित होते हैं।
4. हिंदी और अंग्रेजी का नियमित अभ्यास करें -हिंदी और अंग्रेजी का नियमित अभ्यास आपको करना होगा इसके लिए आप व्याकरण, अपठित गद्यांश और भाषा शिक्षण के सिद्धांतों पर ध्यान दें। रोजाना कम से कम 30 मिनट भाषा विषय की तैयारी करनी होगी।
5. पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करें -पिछले वर्ष के UPTET प्रश्न पत्र हल करने से परीक्षा के प्रश्नों का स्तर और महत्वपूर्ण टॉपिक समझने में आपको मदद मिलेगी
6. नियमित मॉक टेस्ट दें -हर सप्ताह कम से कम आपको दो या तीन मॉक टेस्ट देना होगा इससे आपकी गति और प्रश्न करने की क्षमता में सुधार होगा
7. रिवीजन के लिए समय निर्धारित करें –पिछले साल के विषय का आपको नियमित रिवीजन करना चाहिए इससे आपको महत्वपूर्ण सिद्धांत और सूत्रों की नोट्स बनाना चाहिए।
UP TET Syllabus in Hindi – FAQs
Q1. UP TET में कुल कितने पेपर होते हैं?
उत्तर: यूपी टीईटी परीक्षा में कुल दो पेपर होते हैं। पेपर 1 कक्षा 1 से 5 तक और पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए होता है।
Q2. UP TET Paper 1 में कितने प्रश्न पूछे जाते हैं?
उत्तर: पेपर 1 में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है और कुल अंक 150 होते हैं।
Q3. UP TET Paper 2 में कितने प्रश्न होते हैं?
उत्तर: पेपर 2 में कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। इसमें बाल विकास, हिंदी, भाषा द्वितीय और गणित एवं विज्ञान या सामाजिक अध्ययन शामिल हैं।
Q4. UP TET परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है क्या?
उत्तर: नहीं, UPTET परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाता है।
Q5. UP TET परीक्षा कितने घंटे की होती है?
उत्तर: यूपी टीईटी परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट यानी 150 मिनट होती है।